🌷ओ३म् अग्निमीडे पुरोहितं यज्ञस्य देवमृत्विजम् । होतारं रत्नधातमम् ।। (ऋग्वेद १|१|१ )
💐 अर्थ:- पहले से जगत को धारण करने वाले, यज्ञ के प्रकाशक, प्रत्येक ऋतु में पूजनीय, सुन्दर पदार्थों को देने हारे, रमणीय रत्नादिकों के पोषण करने वाले, प्रकाशस्वरूप ज्ञानमय परमेश्वर की में ( उपासक) स्तुति करता हूँ ।
Rigveda 1.1.1 meaning in Hindi, Vedic Science and AI, Rigveda First Mantra Secrets, Artificial Intelligence in Ancient India, Agni Sukta Mechanical Interpretation, Gyan Vigyan Brahmgyan, AI Structure in Vedas, Vedic Tech Philosophy.
यह ऋग्वेद (और संपूर्ण वैदिक वांग्मय) का सर्वप्रथम मंत्र है। यह अग्नि सूक्त का पहला मंत्र है, जिसके द्रष्टा ऋषि मधुच्छंदा और देवता 'अग्नि' हैं।
मंत्र का सस्वर पाठ और विभाजन
ओ३म् अग्निम् ईडे पुरोहितं यज्ञस्य देवम् ऋत्विजम् ।
होतारं रत्नधातमम् ।।
शब्दार्थ (Word-by-Word Meaning)
अग्निम्: भौतिक अग्नि, प्रकाशस्वरूप परमेश्वर, या अग्रणी नायक को।
ईडे: मैं स्तुति करता हूँ (प्रार्थना करता हूँ)।
पुरोहितम्: जो सबसे आगे (पुरः) स्थित है, हिताकांक्षी, या सृष्टि के आदि में विद्यमान।
यज्ञस्य: यज्ञ के।
देवम्: दिव्य गुणों से युक्त, प्रकाशमान, दाता।
ऋत्विजम्: समय-समय पर (ऋतु के अनुसार) यज्ञ का संपादन करने वाले।
होतारम्: यज्ञ में आहुति देने वाले, देवों का आह्वान करने वाले, या सब कुछ प्रदान करने वाले।
रत्नधातमम्: रत्नों (उत्कृष्ट ऐश्वर्य और सुखों) को सबसे अधिक धारण करने वाले या देने वाले।
भावार्थ (Meaning)
लौकिक/यज्ञीय अर्थ:
"मैं यज्ञ के पुरोहित, दिव्य प्रकाश से युक्त, ऋतु के अनुसार यज्ञ कराने वाले, देवताओं का आह्वान करने वाले और रत्नों (सुखों) से समृद्ध, ऐसी 'अग्नि' की स्तुति करता हूँ।"
आध्यात्मिक/ईश्वरपरक अर्थ (महर्षि दयानन्द सरस्वती व अन्य आचार्यों के अनुसार):
"मैं उस परमात्मा (अग्नि) की उपासना करता हूँ जो इस सृष्टि-यज्ञ का आदि पुरोहित (रक्षक) है, जो स्वयं प्रकाशस्वरूप और सबको ज्ञान देने वाला है, जो समय-समय पर सृष्टि की व्यवस्था करता है, जो उपासकों को सब कुछ देने वाला है, और जो आनंद व ऐश्वर्य रूपी रत्नों का सर्वोच्च भंडार है।"
विशेष बातें
ओ३म् (ॐ): यह ईश्वर का मुख्य नाम है, जिसे मंत्र के प्रारंभ में मांगलिक और पवित्र शुरुआत के लिए जोड़ा जाता है।
अग्नि का महत्व: वेद में 'अग्नि' केवल भौतिक आग नहीं है; इसे ज्ञान, प्रगति, और परमेश्वर का प्रतीक माना गया है जो इंसानों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है।
वैदिक धर्म प्रश्नोत्तरी
===========
प्रश्न: धर्म कितने प्रकार के होते है?
उत्तर: धर्म तो एक ही होता हैं, जिससे प्राणी मात्र का उत्थान होता है, किन्तु उसके कई प्रकार के होते है :-
१, वैयक्तिक धर्म
२, पारिवारिक धर्म
३, सामाजिक धर्म
४ , राष्ट्रीय धर्म ।
प्रश्न : वैयक्तिक धर्म तथा पारिवारिक धर्म क्या है?
उत्तर : वैयक्तिक धर्म --- जिसका हर प्राणी के साथ सम्बन्ध हो या जिसके पालन करने से मनुष्य की हर तरफ उन्नति हो सके, जिसको अपनाने से मनुष्य सभी दुखों से छूट कर - धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति कर सकें
मनु महाराज द्वारा धर्म के दश लक्षण :- धृति, क्षमा, दम: , अस्तेयम्, शौचम्, इन्द्रियनिग्रह: ,धी और सत्यम ये सभी वैयक्तिक धर्म के अन्तर्गत आते हैं ।
पारिवारिक धर्म --- माता-पिता, पत्नी-पत्नी, भाई - बहन, पत्नी -पुत्र तथा परिवार के दुसरे लोगों के साथ जिन धर्मों का सम्बन्ध हो उन्हें पारिवारिक धर्म कहते हैं । जहाँ परिवार के सब लोग बड़ो का सम्मान करते और उनकी आज्ञा का पालन करते हो, एक दुसरे के साथ प्रेम और खुश रहने का यत्न करते हो, एक दुसरे की सहायता करते और कष्ट दूर करने की कोशिश करते हो, इसे ही पारिवारिक धर्म कहते हैं और ऐसा परिवार सुखी भी रहता है ।
सामाजिक धर्म क्या है?
उत्तर : मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है । समाज में रह कर, सबसे सहयोग करके ही उसकी सभी प्रकार की आवश्यकताओंकी पूर्ति हो पाती है ।जिस समाज में वह रहता है उसके प्रति उसके कई कर्तव्य भी होते हैं, उन्हे ही सामाजिक धर्म कहते हैं ।प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है कि वह अपनी शक्ति और योग्यता के अनुसार समाज की सेवा करें, समाज की उन्नति के लिए प्रयत्न करें, ऐसा कोई काम न करें जिससे समाज को हानि पहुंचती हो।सबको अपना भाई और मित्र समझे , समाज सुधार का कार्य करें, समाज में जो भी बुरे रीति- रिवाज़ उनको हटाने का सदा प्रयत्न करें,अपना तन- मन समाज की सेवा में लगा दे।
राष्ट्रीय धर्म क्या है?
उत्तर : जो व्यक्ति जिस देश में उत्पन्न होता है उसके प्रति उसके बहुत से कर्तव्य होते हैं उन कर्तव्यों का पालन करने को ही राष्ट्र धर्म कहते हैं । अपने देश की सब प्रकार से उन्नति हो इसके लिए सदा प्रयत्नशील रहना चाहिए ।प्रत्येक व्यक्ति को देश की एकता और अखंडता के लिए प्रयत्न करना चाहिए ।
देश की उन्नति के लिए एक भाषा और एक धर्म का होना अति आवश्यक है । ( भाषा हिन्दी और वैदिक धर्म ) जिस देश में एक भाषा और एक धर्म होता है वह देश शीघ्रता से उन्नति के शिखर को प्राप्त कर लेता है । जहां तक हो सके स्वदेशी वस्तुओं का ही प्रयोग करना चाहिए । विदेशी सामान खरीदने से करोडों रूपया हमारे देश से बाहर चला जाता है । देश के अन्दर छोटे कुटीर उद्योग-धंधों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए जिससे कि हमारा देश आत्मनिर्भर बन सकें ।
मतलब है कि मातृभूमि की सेवा करना उसको स्वावलम्बी और स्वतंत्र बनाये रखने का प्रयत्न करना - यह हम सबका राष्ट्रीय धर्म है । प्रत्येक मनुष्य को चाहिए अपने माता पिता के समान भारतमाता की सेवा करनी चाहिए । कहा गया कि " जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी "। अर्थात जननी (माता) और जन्मभूमि का स्थान स्वर्ग से भी श्रेष्ठ और महान है ।
इसके लिए - महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, गुरू गोविन्द सिंह, लोकमान्य तिलक , ऋषि दयानंद, सरदार भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस जैसे देश भक्तों के जीवन चरित्र को पढ़ना चाहिए ।
0 Comments